जांजगीर। शिवरिनाराय नगर पंचायत में लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने निकले अधिकारियों से कुछ दुकानदारों ने बदसलूकी की है। इस घटना के बाद एसडीएम के आदेश पर एक ब्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो दुकानों को सील कर दिया गया है।


चांपा जिले के शिवरीनारायण नगर पंचायत में कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन कराने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है पुलिस और प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम मेनका प्रधान राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की टीम के साथ आज से होने वाले लॉक डाउन के पालन संबंधी दिशा निर्देश देने के साथ ही बिना मास्क घूमने वालों पर कार्यवाही करने और कोविड के प्रोटोकाल की जानकारी देने नगर में भ्रमण कर रही थी जिस दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के दुकान सील भी किए गए। इस दौरान भीम मेटल स्टोर के संचालक भीम अग्रवाल और उसके पुत्र समीर अग्रवाल और उसके कर्मचारी व एक और दुकानदार बालाजी मोटर के संचालक सुसील बंजारे और उसकी बहन के द्वारा एसडीएम मेनका प्रधान की टीम के साथ बदसलूकी की गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए हंगामा करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों दुकानों को सील कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
