बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने रतनपुर थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों की गतिविधि संदिग्ध थी। यही कारण है कि SDOP को जांच करने के निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक संजय खाण्डे (जाव.1265) और सुदर्शन मरकाम (आर.1163) 26.08.2025 को बिना थाना प्रभारी को जानकारी दिए सादी वर्दी में ग्राम सिल्ली मोड़, कुमजती गांव गए थे। वहां उन्होंने शराब रेड की कार्रवाई की और अवैध शराब पकड़ा भी लेकिन मौके पर किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही नहीं किया और मामला छोड़कर वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि आरक्षकों ने लेनदेन करके मामला रफादफा कर दिया। इसकी जानकारी विभाग के बड़े अधिकारियों को हो गई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ने इस पूरे प्रकरण को प्रथम दृष्टया संदेहास्पद और अनुशासनहीन माना। इसी आधार पर दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में दोनों को नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते देय रहेंगे।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस तरह की लापरवाही पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करती है। उन्होंने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कोटा को मामले की प्रारंभिक जांच सौंपी है। एसडीओपी को निर्देश दिया गया है कि वह पूरे घटनाक्रम का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विस्तृत प्रतिवेदन सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करें। पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कठोर कदम उठाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बलौदा बाजारJune 14, 2026एक ही गांव में 8 लोगों की रहस्यमय मौत, जांच के लिए खोदी जा रही है कब्र, फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा
बिलासपुरJune 13, 2026ब्लैक लिस्टेड फर्म को 13 करोड़ का काम, कटघरे में PWD के अधिकारी, क्या है मामला पढ़े खबर….
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
