बिलासपुर। पुलिस ने जुए के फड़ में छापामारकर 5 जुआड़ियों को पकड़ा है। आरोपियों से 12 हजार 228 रुपए नगद और ताशपत्ती जप्त किया गया है। पकड़े गए सभी जुआड़ी सरकंडा के है और ये ग्राम बैमा नगोई स्थित नया तालाब में जुआ खेल रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार 31.08.2025 की रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बैमा में नया ताबाल के पास शेड के नीचे स्ट्रीट लाइट की रोशनी में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। बिलासपुर से आए जुआड़ी 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुए में जमकर पैसा लगा रहे है। मुखबीर की सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्यवाही की गई। जब पुलिस की टिम मौके पर पहुंची तो कुछ जुआड़ी उन्हें देखकर भाग निकले। लेकिन नरेश साहू, अरेन साहू, जागेश्वर यादव, दिलीप सूर्यवंशी एवं संजू यादव पकड़ा गया। पुलिस को फड़ और जुआड़ियों की तलाशी लेने पर कुल 11280 रू. नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद हुआ। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
नाम आरोपी-
01. नरेश साहू पिता बैसाखू साहू उम्र 20 साल निवासी थाना के सामने रामनगर सरकंडा ।
02. अरेन साहू पिता बहोरन साहू उम्र 20 साल निवासी डबरीपारा सरकंडा।
03. जागेश्वर यादव पिता बहोरन यादव उम्र 36 साल निवासी स्कुल पारा ग्राम बैमा सरकंडा।
04. दिलिप सूर्यवंशी पिता चरण सूर्यवंशी उम्र 40 साल निवासी स्कुल पारा ग्राम बैमा सरकंडा।
05. संजू यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 40 साल निवासी पाठक मोहल्ला ग्राम बैमा सरकंडा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
