बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट कमलेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि पद्म कुमार राजशेखरन, कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी सीपत एवं सभी अनुभागो के वरिष्ठ अधिकारियों का अभिनंदन किया गया।


अग्निशमन सेवा दिवस पर 1944 में हुए मुंबई डॉकयार्ड की भीषण अग्नि दुर्घटना एवं देश भर में प्रत्येक वर्ष होने अग्नि दुर्घटनाओं में अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को मुख्य अतिथि पद्म कुमार राजशेखरन कार्यकारी निदेशक, घनश्याम प्रजापति महाप्रबंधक/ ओ एंड एम/ जेएसएस मूर्ति महाप्रबंधक /अनुरक्षण/ अमिताभ राय महाप्रबंधक प्रबंधन प्रबंधन आरके आज महाप्रबंधक c&i एसके नाइक महाप्रबंधक परिचालन विवेक चंद्र उप महाप्रबंधक/ मानव संसाधन/ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट कमलेश कुमार एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक पद्माकुमार राजशेखरन ने सभी को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा अग्निशामक सप्ताह के लिए प्रकाशित लीफलेट पंपलेट का विमोचन किया गया। उन्होंनेअपने संबोधन में सुरक्षा संबंधित निर्देश दिए।कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन सीमित स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा जिससे संयंत्र के कर्मचारियों, गृहणियों और बच्चों को आग के प्रति जागरूकता आएगी। अग्निशमन सेवा सप्ताह का संचालन उप कमांडेंट कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक/ अग्नि /चंद्रहास शर्मा द्वारा किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
