रायपुर। जिले के सीलतरा में स्थित गोदावरी स्टील एंड पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में वहां काम करने वाले छह मजदूरों की मौत हो गई है और 5 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार शाम 5 बजे के आसपास की है। रायपुर पुलिस के अनुसार धरसींवा थानाक्षेत्र के सिलतरा में हीरा ग्रुप का गोदावरी स्टील एंड पावर प्लांट है। जहां शुक्रवार को प्लांट मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। काम खत्म होने के बाद जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली जैसा बड़ा ढांचा गिर गया। इसे पुरानी बिल्डिंग की छत का हिस्सा बताया जा रहा है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और छह घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में दर्जनों लोगों के झुलसने की आशंका है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त प्लांट में करीब 200 मजदूर, अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। हादसे कि हादसे की सूचना मिलते हो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
इसके बाद घायलों और शवों को अस्पताल भेजा गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 16, 2026नगर निगम ने 5 लाख का बैग बांटा और 6 लाख की मिठाई ..! किसी को मिली क्या ..?
बिलासपुरJuly 15, 2026रतनपुर-कोटा मार्ग में लुटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, नगद और दो मोटरसाइकल जप्त
बिलासपुरJuly 14, 2026ट्रेन गिराने वाले 10 मजदूर गिरफ्तार, ठेकेदार फरार, JCB बकेट को ट्रैक में छोड़ भाग गए गए थे आरोपी
बिलासपुरJuly 13, 2026चोरी करते हुए पकड़ा गए तो चौकीदार की कर दी हत्या, 3 युवक गिरफ्तार, गए जेल
