रायपुर। जिले के सीलतरा में स्थित गोदावरी स्टील एंड पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में वहां काम करने वाले छह मजदूरों की मौत हो गई है और 5 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार शाम 5 बजे के आसपास की है। रायपुर पुलिस के अनुसार धरसींवा थानाक्षेत्र के सिलतरा में हीरा ग्रुप का गोदावरी स्टील एंड पावर प्लांट है। जहां शुक्रवार को प्लांट मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। काम खत्म होने के बाद जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली जैसा बड़ा ढांचा गिर गया। इसे पुरानी बिल्डिंग की छत का हिस्सा बताया जा रहा है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और छह घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में दर्जनों लोगों के झुलसने की आशंका है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त प्लांट में करीब 200 मजदूर, अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। हादसे कि हादसे की सूचना मिलते हो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
इसके बाद घायलों और शवों को अस्पताल भेजा गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
