

बिलासपुर। मछली चोरी करते पकड़े जाने के बाद युवकों ने खुंटाघाट बांध के चौकीदार की हत्या कर दिया था। रतनपुर पुलिस ने आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 12/07/2026 को मेलनाडीह थाना रतनपुर निवासी श्याम सिंह पोर्ते ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह और तिरिथ राम यादव खॅुटाघाट बाँध में चौकीदार का काम करते हैं। कुछ दिन पहले बॉध की रखवाली के दौरान नवागाँव निवासी गोलू धीवर और अनिश धीवर को बाँध में मछली चोरी करते हुये पकड़ा था। तिरिथ राम यादव ने चोरी का विडियो भी बनाया था। चोरी करते पकड़े जाने पर गोलू और अनिश ने चौकीदार तिरिथ राम के मोबाईल को तोड़ दिया था। जिसकी शिकायत तिरिथ राम ने थाने में किया था। इसके बाद गोलू धीवर ने मोबाईल को बनवाने की बात कहने पर दोनों पक्ष के बीच आपसी समझौता हुआ था। मोबाईल नहीं बनवाने पर तिरीथ राम यादव, श्याम सिंह पोर्ते और विक्की ठाकुर गोलू धीवर के घर जाकर मोबाईल बनवाने के लिए कहा। इसी बात से चिढ़कर गोलू धीवर और अनिश धीवर, चौकीदार तिरिथ राम यादव और श्याम सिंह से रंजिश रखते थे। इसके बाद गोलू और अनिश ने तिरिथ राम और श्याम सिंह को मारने की योजना बनाया। 11/07/2026 को रात्रि में श्याम सिंह पोर्ते और तिरीथ राम यादव जब खॅुटाघाट बाँध की रखवाली करने के लिए अपने मोटर सायकल से जा रहे थे। तभी कान्हा ऊर्फ गोलू धीवर, अनिश धीवर ऊर्फ छोटू व उसके साथी शुभम प्रधान अपने स्कार्पियो को मोटर सायकल के सामने अड़ा दिया जिससे तिरिथ राम व श्याम सिंह मोटर सायकल से गिर गए। इसके बाद दोनों के साथ डण्डा से मारपीट करने लगे, वहाँ से श्याम सिंह पोर्ते अपनी जान बचाकर भाग गया। लेकिन तिरिथ राम यादव को गोलू धीवर, अनिश धीवर व शुभम प्रधान तीनों मिलकर जान से मारकर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया। उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी कान्हा धीवर ऊर्फ गोलू, अनिश धीवर, शुभम धीवर को उनके निवास में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उनि विष्णु यादव, आर. आकाश डोंगरे, पवन सिंह, धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. कान्हा धीवर ऊर्फ गोलू पिता निरंजन धीवर उम्र 34 वर्ष,
2. अनिश धीवर ऊर्फ छोटू पिता सुखदेव धीवर उम्र 22 वर्ष,
3. शुभम प्रधान ऊर्फ शोभू पिता रवि प्रधान उम्र 21 वर्ष सभी निवासी नवागाँव (गिरजाबंद) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
बिलासपुरNovember 23, 2026छत्तीसगढ़ी गीत से फेमिना मिस इंडिया ईस्ट और राज चंद्राकर की नई शुरुआत, का जादू डारे गोरी रे … ने मचाया धमाल
