बिलासपुर। रतनपुर-कोटा मार्ग में लुटपाट करने वाले 04 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6300 रूपये नगद व 02 मोटर सायकल जप्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपीगण आदतन बदमाश प्रवृत्ति के है और पूर्व में लुट की घटना को अंजाम दिया था।
दिनाँक 14/07/2026 को भेड़ीमुड़ा रतनपुर निवासी भारत कुमार सूर्यवंशी ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने मामा गाँव नेवरा कोटा से 15/07/2026 की रात लगभग 01:30 बजे वापस अपने घर आ रहा था। तभी रतनपुर-कोटा मार्ग में भैंसाझार मोंड़ के पास 02 मोटर सायकल सवार व्यक्ति उसके मोटरसायकल को लात मारकर गिरा दिया और जेब में रखे 5000 रूपये लुट लिये। उसी समय ग्राम खैरा निवासी अरूण कुमार राज जो अपने मोटर सायकल से कोटा की ओर से रतनपुर आ रहा था, उसे भी रोका और गाली गलौच करते हुए 15,000 रूपये और मोबाईल लुट कर भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये निलेश पाण्डेय थाना प्रभारी रतनपुर ने घटना के संबंध में उच्च अधिकारियो को जानकारी दी उच्च अधिकारियों से मिले दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर में टीम गठित कर संदेहियों के हुलिया के अनुसार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी रात में शुरू कर दी। बताए गए हुलिया से पूर्व में गिरफ्तार किए गए लुट के आरोपी राजा सारथी से मिलने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुछताछ करने पर उसने बताया कि ग्राम कलमीटार निवासी शिवप्रसाद यादव, अनवर खान, ओमप्रकाश पोर्ते के साथ मिलकर 20,000 रूपये नगद व मोबाईल की लुट की है। पैसों को आपस में बाटकर आधे को खर्च करना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एक यामहा R15 व बजाज पल्सर NS तथा 6300 रूपये नगद जप्त किया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है। कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उनि विष्णु यादव, सउनि पवन सिंह, प्रशिक्षु उनि अनिल सिंह, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।
00 गिरफ्तार आरोपी :-
1. गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी पिता सुकृत सारथी उम्र 21 वर्ष निवासी भैरव बाबा मंदिर के पास रतनपुर
2. शिवप्रसाद यादव पिता मनोहर यादव उम्र 27 वर्ष निवासी कलमीटार
3. अनवर खान पिता रज्जाक खान उम्र 18 वर्ष निवासी कलमीटार
4. ओमप्रकाश पोर्ते पिता बुधराम पोर्ते उम्र 20 वर्ष निवासी कलमीटार थाना थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
