बिलासपुर। नगर निगम से एक बहुत ही रोचक मामला सामने आया है। इस मामले से आप अंदाजा लगा सकते है अधिकारी माल बटोरने के लिए कहां कहां मुंह मार सकते है। विडंबना ये है कि इस पूरे मामले की जानकारी न तो महापौर को है और न ही MIC के किसी सदस्यों को है। दरअसल मामला मिठाई बांटने और बैग बांटने का है। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार नगर निगम के अधिकारियों ने दीपावली में मिठाई बंटवाने के लिए 6 लाख रुपए का बजट बनाया। बजट का पैसा निकला भी लेकिन मिठाई किसे बंटी कोई नहीं जानता। विभागीय सूत्र बताते है MIC मेंबर, पार्षद और कुछ अधिकारियों के घर तक मिठाई और ड्राइफ्रूट पहुंची है। अब उनके पास मिठाई पहुंची की नहीं पहुंची ये तो वही बता सकते है। मामला अगले सामान्यसभा की बैठक में उठ सकती है। अब मामला बैग की है। दरअसल नगर निगम हर साल बजट पेश करता है। इस दौरान सभी 70 पार्षदों को बजट की प्रति के साथ एक बैग भी दिया जाता है। बजट की रिपोर्टिंग करने के लिए उपस्थित पत्रकारों को भी एक सेट देने की परंपरा रही है। नगर निगम के विभागीय सूत्र की माने तो बैग के लिए 5 लाख रुपए का बजट फिक्स किया गया। एक स्थानीय स्टेशनरी सप्लायर को 5 लाख रुपए देकर डेढ़ सौ बैग मंगाए गए। सभी बैग में बजट की कॉपी डालकर बांटा गया। पहले पार्षदों को बांटा गया और 8 से 10 मीडिया वालों को भी बैग बांटा गया। जो बैग दिखा वो 3 से 4 सौ रुपए से ज्यादा की नहीं थी। थोक में मांगने से इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। यदि हिसाब किया जाए तो एक लाख रुपए से ज्यादा बैग को खरीदने में खर्च नहीं हुआ होगा। दूसरी चीज ये है बैग आया डेढ़ सौ जिसमें से 70 बैग पार्षदों को बांटा गया और 8 से 10 मीडिया वालों में बंटा। कुल मिलाकर 80 बैग ही बंटा तो बाकी बैग कहां गया ये जांच का विषय हो सकता है ? क्योंकि नगर निगम ने 5 लाख का बैग बांटा और 6 लाख की मिठाई लेकिन किसे मिली किसी को खबर तक नहीं ? अब मामले में विवाद शुरू हो गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
