बिलासपुर। बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत गढ़वट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राही की मजदूरी राशि के भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा जांच दल गठित कर मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर रोजगार सहायक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्रप्रकाश बैसवाड़े एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत पर जांच दल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जांच में पाया गया कि बिना हितग्राही की लिखित सहमति के अन्य व्यक्तियों को 35,415 रुपये की राशि का भुगतान नियम विरुद्ध तरीके से किया गया। इस संबंध में ग्राम रोजगार सहायक राकेश सिदार को नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने दो टूक कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में प्राप्त जवाब एवं तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
