बिलासपुर। पुलिस को ड्रग्स सप्लायर को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। मास्टरमाइंड को पुलिस बॉर्डर से गिरफ्तार करके बिलासपुर ला रही है। मास्टर माइंड को हेरोइन की सप्लाई पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से होती है और उसे वह बिलासपुर भेजता था। मास्टरमाइंड और उसके पूरे गिरोह को किसी आतंकवादी ग्रुप से जुड़े होने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस ने पूर्व में तीन लोगों से 34 ग्राम हेरोइन जप्त कर गिरफ्तार किया था।
बता दें कुछ दिन पहले ही चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टिम ने 34 ग्राम हेरोइन के साथ मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था और अपने साथी रजिंदर कुमार के साथ मिलकर ऊंची कीमत पर बेचता था। तीनों आरोपियों को जेल भेजकर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को हेरोइन सप्लाई चेन का अहम सुराग मिला। इसके बाद टीम पंजाब के तरनतारन जिले पहुंची और थाना खेमकरण क्षेत्र से मुख्य तस्कर बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63) को गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है और स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम आरोपी को ट्रेन के जरिए बिलासपुर ला रही है। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र से आरोपी पकड़ा गया है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से बेहद करीब है। बताया जा रहा है कि भारत-पाक सीमा से मात्र 200 मीटर दूर है। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं, जिन्हें बाद में देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किया जाता है। पुलिस को आशंका है कि त्योहार से पहले बड़ी खेप बिलासपुर पहुंच सकती है, जिसे त्यौहार और पार्टियों में खपाने की कोशिश हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
