बलरामपुर। कुसमी थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में बक्साइट के अवैध खनन की जांच के दौरान बवाल मच गया है। कुसमी SDM करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा के साथ पहुंचे दल पर तीन ग्रामीणों की पिटाई का आरोप लगा है। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम राजस्व टीम हंसपुर में अवैध बक्साइट उत्खनन की जांच करने पहुंची थी। रात में सरना के पास टीम को मिले तीन ग्रामीणों को रोककर पूछताछ की गई और इसके बाद डंडों व लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों को वाहन में बैठाकर कुसमी लाया जा रहा था, तभी रास्ते में एक ग्रामीण बेहोश हो गया। कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान राम नरेश राम (60 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि अजीत उरांव (60 वर्ष) और आकाश अगरिया (20 वर्ष) घायल हैं। घायलों का कहना है कि वे खेत में गेहूं की सिंचाई कर लौट रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और बेदम पीटाई कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बवाल मच गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस बल लगाया गया। घटना के बाद कुसमी अस्पताल और थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बलरामपुर एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि SDM और नायब तहसीलदार समेत मारपीट में शामिल बताए जा रहे युवकों को राजपुर थाने में बैठाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक हंसपुर में बक्साइट का अवैध उत्खनन चल रहा था। एक बक्साइट लोड ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग की सूचना पर प्रशासनिक टीम वहां पहुंची थी। बताया जा रहा है कि टीम बिना सुरक्षाकर्मियों के स्थानीय युवकों के साथ मौके पर गई थी। मारपीट में कुछ स्थानीय युवकों के नाम भी सामने आ रहे हैं। अंबिकापुर से फॉरेंसिक विशेषज्ञों को कुसमी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
