बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में ज्वैलर्स के संचालक पर जानलेवा हमला और लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हमले के बाद ज्वेलर्स संचालक की कार लेकर भी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने ऊर्तुम से गाड़ी जप्त कर ली है लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर है। जबकि संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए है।
घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में राजकिशोर नगर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड की है। मंगलवार रात करीब 9 बजे महालक्ष्मी ज्वैलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उन्हें रोका फिर मारपीट की और फिर फायर करने का प्रयास किया हालांकि गोली नहीं चल सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी, ज्वैलर्स संचालक की मेहरून रंग की रीनॉल्ट कार क्रमांक CG 10 AH 7707 को लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सोने-चांदी के गहने थे। कितने थे और गहनों की कीमत क्या है पता नहीं चला है।
पुलिस को घटनास्थल से चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और कुछ राउंड मिले हैं, जिन्हें चलाया नहीं गया था। इसके अलावा आरोपी मौके पर एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 P 0331 और एक कार क्रमांक CG 10 BJ 8147 छोड़कर फरार हो गए है। प्रारंभिक जांच में लूट में प्रयुक्त वाहन चोरी की होने की जानकारी आ रही है।
हमले में ज्वेलर्स संचालक सतीष तिवारी को गंभीर चोट आई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उस पर हथौड़ी से वार किया। घटना के तत्काल बाद उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही IG रामगोपाल गर्ग स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों की आवाजाही की गहन जांच के निर्देश दिए है। आईजी गर्ग ने कहा कि गोली नहीं चली है, लेकिन मौके से कारतूस मिले हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 20, 202626 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार, रहंगी में तलाश रहे थे ग्राहक
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
