बिलासपुर। सीपत पुलिस सागौन लकडी की चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवापारा ग्राम जेवरा के जंगल से सागौन की लकडी चोरी कर जांजगीर ले जा रहे थे। लकड़ी की इस चोरी ने साबित कर दिया है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जंगल से गायब है। विभाग ने पूरा जंगल चोरों को सौंप दिया है या फिर अधिकारी खुद ही लकड़ी की तस्करी करा रहे है।
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.02.2026 को रात्रि में सूचना मिली कि ग्राम जेवरा के जगंल से कुछ व्यक्तियो के द्वारा सागौन लकडी को काटकर चोरी कर रहे है। यही नहीं काटे हुए पकड़ी पीकप में भरकर ले जा रहे है। सूचना तस्दीक हेतु थाना सीपत से टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने भेजा गया। पुलिस के टिम ने देखा एक पीकप वाहन क्रमांक सीजी 11 एबी 0612 में पन्नी ढका हुआ है और भागे जा रहा है। गाड़ी रोकवाकर जांच करने पर उसमें 16 नग सागौन लकडी मिला। गाड़ी में आरोपी 01.रामचंद कुर्रे पिता मदन लाल कुर्रे उम्र 41 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) 02. संतोष कुमार पिता घासीराम उम्र 50 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) 03. जय सिंह ओगरे पिता धनाराम ओगरे उम्र 62 साल निवासी ठरगा बहरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) 04. लिल्लू राम पटेल पिता कुंज राम पटेल उम्र 56 साल निवासी महुदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) 05. रघुवीर सिंह मरावी पिता सुमेर सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष निवासी महुदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) के साथ पकडा गया। आरोपियो से 16 नग सागौन लकडी कीमत 65827 रू, एक लकडी काटने का डीजल आरा मशीन मय ब्लेड एवं एक पीकप वाहन कुल कीमती 2,21,827 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध सागौन लकडी चोरी करते पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की यह कार्रवाई साबित कर दिया है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जंगल से गायब है। पूरा जंगल चोरों के हवाले कर दिए है। या फिर विभाग के अधिकारी खुद ही लकड़ी की तस्करी करा रहे है।
00 गिरफ्तार आरोपी गण
01.रामचंद कुर्रे पिता मदन लाल कुर्रे उम्र 41 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
02. संतोष कुमार पिता घासीराम उम्र 50 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
03. जय सिंह ओगरे पिता धनाराम ओगरे उम्र 62 साल निवासी ठरगा बहरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
04. लिल्लू राम पटेल पिता कुंज राम पटेल उम्र 56 साल निवासी महुदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
05. रघुवीर सिंह मरावी पिता सुमेर सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष निवासी महुदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
00 जप्त संपत्ति
1. 16 नग सागौन का लट्ठा कीमती 65827 रूपये,
2. डीजल आरा मशीन एवं ब्लेड कीमती 6000 रूपये
3. पिकप वाहन क्रमांक CG-11 AB-0612 कीमती 1,50,000 रूपये
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
