बीजापुर। जिले के एक हॉस्टल में रहने वाली तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। तीनों छात्राएं पोटा केबिन आवासीय संस्था में रहकर पढ़ाई करती थीं। जानकारी के अनुसार 2 छात्राएं 12वीं क्लास की है जबकि एक छात्रा 11वीं क्लास की है। छात्राओं के गर्भवती होने के बाद उन्हें हॉस्टल से निकाल दिया गया था। मामला सामने आते ही शिक्षा और प्रशासनिक विभाग मामले की जांच करने की बजाय लीपापोती करने में लगा हुआ है।
बताया जाता है कि गर्भवती तीन छात्राओं में से दो 12वीं की और एक 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। दोनों छात्राएं बोर्ड की परीक्षा देने गई थीं, तो इस दौरान मामले का खुलासा हुआ। जांच पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि तीनों छात्राएं करीब चार-पांच महीने से गर्भवती हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें से दो छात्राएं नाबालिग हैं। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इन छात्राओं के गर्भवती कार्ड भी बनाए थे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी पहले से थी, तो छात्रावास प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को सूचना क्यों नहीं दी गई ? दूसरी ओर छात्रावास की अधीक्षिका ने चर्चा में कहा कि यह घटना उनके कार्यकाल का नहीं है। संबंधित छात्राएं कई बार छात्रावास से अनुपस्थित रहती थीं, इसलिए उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पूरे मामले में गांव के सरपंच का दावा है कि छात्राओं ने हॉस्टल में रहने की बात कबूल की है। सरपंच ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीनों छात्राओं का गर्भवती कार्ड भी बनाया गया है।
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस पोटा केबिन छात्रावास बीजापुर पहुंची और वहां मौजूद छात्रावास के कर्मचारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच पड़ताल में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। जांच के बाद ही इस संबंध में आगे की जानकारी दी जायेगी।
भूपेश बघेल ने दागे सवाल
मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि आवासीय विद्यालय से आ रही ये खबर चिंता पैदा करती है। पता चला है कि अब सरकारी अमला इस मामले को रफा-दफा करने में जुटा है। मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
