बिलासपुर। राहगीरों से मारपीट कर नगदी रकम लूटने वाले चार आरोपीयो को गिरफ्तार ने गिरफ्तार किया है। आरोपीयों ने रकम नही मिलने पर बेल्ट से मारपीट भी किया था। आरोपीयों से 1400 रू नगद व घटना में प्रयुक्त 01 बेल्ट जब्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रामप्यारे राय पिता स्व राजाराम राय उम्र 62 साल निवासी चौहाचौकी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30.03.26 की रात 11.50 बजे वह डगनिया से शादी अटैंड कर लौट रहा था तभी चकरबेढा व डगनिया के बीच रोशन भंडारी, सुमित टंडन उर्फ बिटटू, सुमित दिनकर उर्फ सोमू व मंजेश खूंटे ने उसे रोककर पैसे की मांग की। मना करने पर सभी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर बेल्ट व हाथ मुक्क से मारपीट करने लगे। इसके बाद शर्ट के जेब में रखे 1400 रू लूट लिये। इसके बाद उसे घायल अवस्था में छोडकर भाग गये थे। आज 31.03.26 को 06.00 सुबह तक घायल अवस्था में पडा था। चकरबेढा गांव का रेशम व अन्य लोग उसे उठाकर उसके घर चौहा पर छोडने गये है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट के बाद टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू हुई। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर ग्राम चकरबेढा से संदेहीयों को पकडकर चौकी पर पूछताछ के लिए लाया गया। संदेही रोशन भंडारी, सुमित दिनकर, सुमित टंडन व मंजेश खुटे को लेकर आये। कडाई से पूछताछ करने पर रोशन भंडारी एवं साथीयों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी सुमित दिनकर से अपराध में लूटे हुये नकदी रकम 1400 रू एवं आरोपी मंजेश खूंटे से अपराध में प्रयुक्त 01 नग बेल्ट जब्त किया गया। आरोपीयों का कृत्य प्रथम दृश्टया अपराध सदर धारा सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण क़े आरोपी का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
