बिलासपुर। प्रेमी ने 14 साल की प्रेमिका को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका अपने प्रेमी को लगातार साथ रखने दबाव बना रही थी। इसी के बाद वह उसे भागकर ले जा रहा था।
जानकारी के अनुसार आरोपी मोहन वर्मा खैरागढ़ के ग्राम चिचोला का रहने वाला है। नाबालिग युवती से उसका 1 साल से अफेयर चल रहा था। इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हुई थी। आरोपी को अपने साथ रखने के लिये दबाव डाल रही थी और नही रखने पर मरने का धमकी देती थी। जिससे वह काफी परेशान हो गया था और उसने उसे मारने की प्लानिंग की। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लानिंग की और लड़की को डोंगरगढ़ बुलाकर समझाते हैं, नही मानी तो उसे हमेशा के लिये रास्ते से हटा देंगे।
प्लान के मुताबिक आरोपी ने नाबालिक को मिलने के लिए राजी किया। 28 मार्च को नाबालिग अपने मामा घर शादी में आई थी। आरोपी वहां पहुंचकर उसे रात 11 बजे वहीं से भगा ले गया। सबसे पहले उसे डोंगरगढ़ स्टेशन ले गए। बिलासपुर का टिकट कराकर रात 12 बजे वेनगंगा एक्सप्रेस से बिलासुपर के लिये निकले। ट्रेन में सीट नही मिलने पर दरवाजे के पास ही सब बैठे थे। बिलासपुर पहुंचने पर नाबालिग ने स्टेशन में उतरने कहा लेकिन आरोपी उसे गुमराह कर और आगे ले गया। तब उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपी मोहन ने नाबालिग को धक्का दे दिया। बिलासपुर के पास मस्तुरी रेलवे ट्रैक पर अगले दिन उसकी लाश मिली थी।
शादी वाले घर से नाबालिग के अचानक गायब होने पर परिजनों ने खूब खोजबीन किया था। 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दिन सोमवार (29 मार्च) को मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। इसके साथ ही लड़की का फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की रहने वाली एक नाबालिग 28 मार्च की रात परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद लड़की के परिजनों से पुलिस ने संपर्क किया। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
