बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंध के शक में तीन लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी हमले में 75 वर्षीय मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश श्रीवास, उसका बेटा सुमीत श्रीवास और नैतिक श्रीवास तलवार लेकर गांव में शेख सलीम और चांदी खान को खोजते हुए पहुंचे थे। सुरेश को अपनी पत्नी का शेख सलीम से अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते आरोपियों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि जब वो दोनों नहीं मिले तो उनके घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्यों पर ही जानलेवा हमला कर दिया। जब आरोपियों ने शेख सलीम और चांदी खान के घर में घुसकर परिजनों पर हमला किया तो चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। तलवार के वार से कई लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे है और स्थिति का जायजा ले रहे है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध के शक से उपजे खूनी हमले का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
00 7 लोग गंभीर घायल
हमले में कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। एक साथ इतने घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
00 घायलों के नाम
सोना परवीन (पिता – शेख साबिल)
साक्षित परवीन (पिता – शेख रज्जाक)
रेहान परवीन (पिता – शेख सबीर खान)
शहनाज बेगम (पति – शेख राजू)
अलीशा (पिता – शेख सलीम)
अयान शेख (पिता – शेख)
नाजिस (पिता – अब्दुल शाहिद खान), निवासी – पेंडरवा
अन्य घायल:
रेहाना बेगम
शहनाज बेगम
शेख सहान परी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
