बिलासपुर। मैरिज ब्युरो का कार्यालय खोलकर लोगो से ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ’’मैरिज ब्युरो’’ से 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त किया है। बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बैंक खातों की जांच के दौरान यह पाया गया कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है। इन खातों में ’’मैरिज ब्युरो’’ से संबंधित राशि जमा कराई जा रही थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बिहार निवासी एक शिकायतकर्ता से विवाह के लिए उपयुक्त वधु उपलब्ध कराने का झांसा देकर 10,000 रुपये जमा कराया गया। लेकिन राशि जमा करने के बाद कोई सेवा प्रदान नहीं की गई। ठगी का आभास होने पर शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पूर्व से म्यूल खातों की जांच के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ऐसे गिरोह की जानकारी एकत्र की गई थी। जांच के दौरान सरकण्डा क्षेत्र में संचालित एक मैट्रिमोनियल ऑफिस की जानकारी मिलने पर टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई की गई तो वहां संचालक एवं सहयोगी उपस्थित मिले। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर उनसे राशि प्राप्त की जाती थी तथा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर बातचीत कराई जाती थी। मामले में आरोपीगण के विरुद्ध थाना सरकण्डा में अपराध धारा 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच जारी है एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नाम गिरफ्तार आरोपीः-
1. महारथी साहु पिता वेद प्रसाद साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सैदा थाना नवागांव जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मुकाम लाईफ केयर हॉस्पिटल तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
2. फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास पिता सियाराम श्रीवास उम्र 40 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटिडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
3. तरुणा उर्फ सोनु खरे पति स्व. विनोद खरे उम्र 40 वर्ष निवासी नंदेश्वर मंदिर के पास चांटिडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
4. नीरा बाथम पति उमेश बाथम उम्र 32 वर्ष निवासी अशोक नगर खमतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
