बिलासपुर। हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला करने वाले 3 आरोपियो को गिरफतार किया है। हमले में एक युवक घायल हो गया है। सिम्स में उसका इलाज चल रहा है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 02.04.2026 के बिलासपुर शहर में हनुमान जयंती पर्व में जगह जगह पर शोभा यात्रा रैली निकाली गई थी। सन्नी श्रीवास अपने साथी सूरज साहू दोनो निवासी चांटीडीह सरकंडा पेंडलवार अस्पताल तोरवा के आगे शोभा यात्रा रैली देख रहे थे। उसी बीच दयालबंद कोतवाली निवासी प्रियांशु बोले अपने 02 अन्य साथी के साथ वहां आये और साईड से हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपीयो ने सन्नी श्रीवास एवं सूरज साहू को अकड के बात करता हैं कहते हुये गाली गलौच किया। विवाद बढ़ा तो मारपीट करने लगे। इसी दौरान प्रियांशु बोले अपने पास रखे धारदार चाकू से सूरज साहू के पेट वार कर दिया। सन्नी श्रीवास उसे सिम्स अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया हैं। घटना पर थाना तोरवा में धारा – 296, 351(3), 3(5), 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो की धरपकड कार्यवाही शुरू हुई। आरोपी घटना के बाद से पुलिस गिरफतारी से बचने लुक छिप रहे थे लेकिन तोरवा पुलिस ने सायबर सेल से आरोपीयो का लगातार लोकेशन लेकर 05.04.2026 को कोतवाली क्षेत्र से आरोपीयो को दबिश देकर पकडा गया। आरोपी प्रियांशु बोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया हैं। आरोपीयो को न्यायालय में पेश किया गया हैं।
गिरफतार आरोपी –
01 प्रियांशु बोले पिता अरूण बोले उम्र 25 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली
02 ओम बोले पिता अरूण बोले उम्र 23 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली
03 के राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश पिता के श्रीनिवास राव उम्र 26 साल पता रिवर साईड होटल तोरवा
जप्त मश्रूका:-
01 एक लोहे का धारदार चाकू।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
