बिलासपुर। मामूली विवाद में पड़ोसियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा – 296, 351(3), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06.04.2026 को राजा बघेल निवासी आवास पारा पेण्डारी ने थाना सकरी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि लगभग 07:30 बजे उसके परिवारजन घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद प्रारंभ कर दिया गया। विरोध करने पर सभी आरोपी एकजुट होकर धारदार हथियार एवं लाठी से लैस होकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की। यही नहीं जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट किया गया। मारपीट के इस घटना में उसके परिवार के कई लोग घायल हो गए है। घटना में उषा बघेल गंभीर रूप से घायल हो हैं, जिनका सिम्स बिलासपुर में उपचार किया जा रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3), 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
आरोपीगण –
1. अर्जुन कुमार बघेल पिता पीरिथराम बघेल उम्र 42 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी
2. लक्ष्मण बघेल पिता पीरिथराम बघेल उम्र 48 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी
3. दिलीप बघेल पिता पीरिथराम बघेल उम्र 48 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी
4. सुमित्रा बघेल पति लक्ष्मण बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी
5. एक विधि से संघर्षरत बालक
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
