बिलासपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार बुधवार को गोपनीय तरीके से बिलासपुर पहुंचा और लमनी, छपरवा का भ्रमण किया। मंगलवार को पूरे दिन वे लोग आदिवासी परिवार के बीच बिताया। उनके जीवन शैली और झोपड़ियों को नजदीक से देखा। बुधवार को गनियारी के जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और एक गोपनीय बैठक की।
बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहु सानिया चंडोक मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहर में दाखिल हुए और सीधे कोर्टयार्ड मैरियट होटल गए। वहां कुछ देर ठहरने के बाद अचानकमार टाइगर रिजर्व की ओर निकल गए। ATR के लमनी छपरवा गांव पहुंच गए। तीनों गांव के आदिवासी परिवार के लोगों से मुलाकात की, उनके घर गए और चर्चा की। उनके बच्चों को गोद में लेकर खिलाया। आदिवासी बच्चों से सभी ने चर्चा की और उनसे घुलने मिलने का प्रयास करते रहे। एक नवजात शिशु को गोद में लेकर स्नेह जताने का दृश्य भी सामने आया है। यह दौरा भले ही लो-प्रोफाइल रहा, लेकिन इसमें सादगी, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जुड़ाव साफ नजर आया। चर्चा के दौरान तीनों आदिवासी परिवार की जीवन शैली को समझने की कोशिश करते रहे। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार को गनियारी के जन स्वास्थ केंद्र गए और अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां अपनी सेवा दे रहे डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों से चर्चा की। कुछ बैठके भी की जिसमें यहां की साधन सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। सबसे बड़ी बात ये थी कि तीनो की यात्रा को इतना गोपनीय रखा गया था कि इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई थी। न तो प्रशासन को इसकी खबर थी और न ही मीडिया को। और तो और ATR प्रबंधन को भी उनके लमनी छपरवा जाने की सूचना दी गई थी। जबकि बिना फील्ड डायरेक्टर से अनुमति लिए ATR में एंट्री करने का नियम नहीं है।
00 गांव की गली कूचों में पैदल घूमा
मंगलवार की दोपहर के समय तेंदुलकर परिवार अचानकमार क्षेत्र के छपरवा-बम्हनी गांव पहुंचा, जहां इस दौरे की असली झलक देखने को मिली। शहर की चकाचौंध से दूर, परिवार ने गांव की सादगी को करीब से महसूस किया। तीनो पैदल गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी जिंदगी और जरूरतों को समझने की कोशिश की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार

