बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी, मिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई में 14 ट्रेक्टर ट्राली, 05 हाइवा व 01 पोकलेन मशीन व 01 जे सी बी मशीन जप्त की है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर के खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी, मिट्टी समेत कई खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 04/04/2026, 05/04/2026 व 07/04/2026 को खनिज विभाग बिलासपुर ने रतखंडी, धुमा, मानिकपुर, लावर व राजपुर केकती क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान रतखंडी क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध उतखनन व परिवहन करते 10 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को जप्त किया गया। धुमा मानिकपुर क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन व परिवहन करते 01 पोकलेन मशीन व 04 हाइवा को जप्त किया गया है। लावर क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते हुए 01 हाइवा को जप्त किया गया है। राजपुर केकती क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी व 04 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। बुतेना क्षेत्र से मुरुम का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी वाहन को जप्त किया गया है।इस प्रकार जप्त कुल 22 वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना तथा खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
