दुर्ग। जिले में हत्या का सनसनी मामला सामने आया है। शनिवार सुबह एक महिला ने STF कांस्टेबल की पत्नी और 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी है। कांस्टेबल की दो बेटियां किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल रहीं। आरोपी महिला ने बेटे पर 14 बार चाकूओं से हमला किया है जबकि कांस्टेबल की पत्नी पर 18 बार चाकूओं से हमला किया है। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में कांस्टेबल की एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी महिला पिछले दो-तीन वर्षों से कांस्टेबल ललितेश यादव के साथ अवैध संबंध में थी। आरोपी महिला कांस्टेबल के साथ एक ही घर में रहना चाहती थी। शुक्रवार रात को इसी मुद्दे पर आरोपी महिला और कांस्टेबल के परिवार के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार सुबह 6:30 बजे युवती सामान लेकर आरक्षक के घर पहुंची थी। इसके बाद सुबह 8 बजे तक यह पूरी वारदात हुई है। घर आई युवती ने आरक्षक की पत्नी से खाना मांगा। पत्नी किचन में गई और एक रात पहले का बना पूरी सब्जी लाकर दी। युवती खाना खा ही रही थी इधर पत्नी अपने काम में व्यस्त हो गई। इसी समय एक बेटी नहाने गई थी, दूसरी पूजा कर रही थी, जबकि बेटा सोया हुआ था। तभी युवती ने चाकू से पहले सोये हुए बेटे पर हमला किया, फिर पत्नी पर वार किया। आवाज सुनकर दोनों बेटियां बाहर निकली। एक ने आसपास के लोगों को बुलाया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मां ने आरोपी युवती का पैर पकड़ा और बेटियों को भगाने के लिए कहा। एक बेटी तानिया (11) किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी नैना (12) बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवती को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पहले आरोपी युवती को गिरफ्तार किया और शव को हॉस्पिटल भेजा। घायल बेटी को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
