बिलासपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर का कहना है कि देश की महिलाएं दशकों से महिला आरक्षण का इंतजार कर रही है। लेकिन यह बिल पास नहीं हो सका इसका उन्हें बहुत दुख है। लेकिन उन्हें उम्मीद भी है कि जल्द ही बिल पास हो जाएगा और महिलाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। महिलाओं के बाबाओं के मकड़जाल में फंसने पर उन्होंने कहा कि नासिक की घटना बहुत शर्मशार करने वाली है। महिला को किसी पर भी सोच समझकर विश्वास करना चाहिए
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर का कहना है कि नासिक की घटना बहुत शर्मशार करने वाली है। बहुत तकलीफ भी हुई है। यह घटना महिलाओं को उत्पीड़न करने वाली है। यदि हम अंधश्रद्धा लेकर किसी व्यक्ति या बाबा के पास जाएंगे तो वह नुकसान ही पहुंचाएगा। इसलिए किसी पर भी विश्वास करते है तो सोच समझकर विश्वास करना चाहिए। ऐसे मामले में हर घर में जागरूकता का निर्माण करने की जरूरत है। जब उनसे महिला आरक्षण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति पर बात करना मेरा काम नहीं है। लेकिन हमारे देश की महिलाएं केवल सहभागिता देने वाली महिलाएं नहीं है। महिलाएं हमेशा से नतृत्व करने वाली रही है चाहे वह सावित्रीबाई फुले हो, अहिल्यादेवी होलकर हो या झांसी की रानी हो… सैकड़ों महिलाओं की सूची है जिन्होंने समाज को नेतृत्व देती रही है, हम सब ऐसी ही महिलाएं है। इसलिए हम महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। अभी जो महिला आरक्षण को लेकर जो प्रयास हुआ था वह बहुत अच्छा था। इसको सफल होना था क्योंकि देश की महिलाएं दशकों से महिला आरक्षण का इंतजार कर रही थी। इसके पहले जो त्रिस्तरीय पंचायत में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला था जो बाद में 50 प्रतिशत किया गया, इसका बहुत अच्छा परिणाम सामने आया है। सैकड़ों महिलाओं ने अपने नेतृत्व क्षमता को साबित किया है। कई स्थानों पर 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं चुनकर आई और बहुत अच्छा काम किया। इस बिल को पास होना था लेकिन नहीं हुआ इसका बहुत दुख और दर्द मेरे मन में है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में जल्द ही महिला आरक्षण बिल पास होगा और उन्हें नेतृत्व का अवसर मिलेगा। जब उनसे पूछा गया कि धर्मांतरण के मामले में महिला आयोग की क्या भूमिका है। इसपर उन्होंने कहा कि ऐसे सवाल नहीं आनी चाहिए, लेकिन शिकायत आई तो हम देखेंगे कि धर्मांतरण के साथ महिला उत्पीड़न का भी मामला तो नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो महिला आयोग जरूर सुनवाई करेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
