बिलासपुर। सकरी पुलिस ने सटोरियों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर करोड़ों रुपए का सट्टा रोज खिला रहे थे। आरोपायों का ग्रुप ऑनलाईन के माध्यम से लुडो और IPL क्रिकेट में सट्टा लगवाते थे। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने 21 नग मोबाईल, 03 नग लेपटाप, 13 नग एटीएम कार्ड, 08 नग पासबुक एवं 01 क्रेटा कार जप्त किया है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार सटटा खाईवालो पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सकरी पुलिस ने ICCU की टीम के साथ मिलकर सट्टा खिलाने वाले गिरोह को पकड़ा है। सकरी पुलिस ने ICCU टिम के साथ 29-04-2026 को ओम स्पेस कालोनी सकरी में दबिश दिया और अंतर्राज्यी सटटा गिरोह के 7 लोगों को गिरफतार किया गया है। गिरोह का सरगहना राहुल छाबडा है जिसके खिलाफ पहले भी कार्यवाही की जा चुकी है। आरोपी राहूल छाबडा अन्य राज्यो से संपर्क कर ऑनलाईन सटटा का संचालन कर रहा था। आरोपियेा के कब्जे से 21 नग मोबाईल, 03 नग लेपटाप, 13 नग एटीएम कार्ड, 08 नग पासबुक एवं 01 क्रेटा कार क्र एम पी 18 जेडबी 8565 को किया गया है।आरोपियो के मोबाईल का विशलेषण करने पर 2 करोड रुपए से अधिक राशि का सटटा पट्टी पाया गया है। आरोपियो के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध एवं संगठित अपराध की धारा- 7(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं112 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपियेा के बैंक खातो की जांच कर दीगर राज्य के आरोपियो की पता सजी की जा रही है।
नाम आरोपी – 1. राहुल छाबड़ा पिता मोहन लाल छाबड़ा उम्र 30 साल निवासी स्वर्णिम एरा कालोनी सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
2. ओमप्रकाश नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी उम्र 21 साल निवासी सिंधी केम्प सुभाष नगर सागर थाना मोती नगर जिला सागर (म.प्र.) हाल मुकाम हॉफा थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. आशीष सोमानी पिता मनोहर लाल सोमानी उम्र 37 साल निवासी वार्ड नं 19 सिंधी मोहल्ला शंकर पथ गली बालाघाट थाना बालाघाट जिला बालाघाट (म.प्र.)
4. कैलास चावला पिता चंद्र लाल चावला उम्र 26 साल निवासी माधव नगर थाना माधव नगर कटनी जिला कटनी (म.प्र.)
5. विजय नागवानी पिता केशव नागवानी उम्र 42 साल निवासी कटनी शहीद द्वार के पास थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)
6. दिनेश लालवानी पिता माधव दास लालवानी उम्र 19 साल निवासी माधव नगर थाना माधव नगर कटनी जिला कटनी (म.प्र.)
7.विधि से संघर्षरत बालक
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
