डेस्क न्यूज। बरगी डैम में पर्यटकों से भरी क्रूज के डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई है। कुछ बच्चों के साथ 4 लोग अभी भी लापता है। लगभग 22 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना का मुख्य कारण तेज हवा है। भयंकर आंधी आने से क्रूज लहरा गई और उसमें पानी भर गया। पर्यटकों को लाइफ जैकेट भी नहीं पहनाया गया था।
मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया है। एक पर्यटक क्रूज़ के डैम में डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई है। 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और आठ लोग अब भी लापता हैं। हादसा 30 अप्रैल को खमरिया टापू के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि क्रूज लगभग 45 पर्यटकों को लेकर डैम में चल रहा था। इसी बीच तेज हवा चलने लगी। हवा इतनी तेज थी कि ऊंची ऊंची लहरें उठने लगी और क्रूज लहराने लगा। क्रूज के कर्मचारियों ने खतरे को भांपते हुए पर्यटकों को लाइफ जैकेट बांटने लगे। तब तक क्रूज में आधा पानी भर गया था। पर्यटक संभल पाते इसके पहले ही क्रूज डूब गया। पर्यटन ले लिए जो क्रूज उपयोग किया जा रहा था वह करीब 20 साल पुराना था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 45 पर्यटक सवार थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी। हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ। जिस समय क्रूज डूबा उस वक्त हवा की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।
00 अपनी लाइफ जैकेट में बच्चे को समेटे मिली मां
हादसे में मरीना मैसी और उनके चार साल के बेटे त्रिशान की भी मौत हो गई। बचाव दल को आज सुबह दोनों के शव मिले। मां ने अपनी ही लाइफ जैकेट के भीतर अपने कलेजे के टुकड़े को समेट लिया था। उसने बच्चे को अपने सीने से इतनी मजबूती से चिपकाया था कि काल का क्रूर झोंका भी उन्हें अलग नहीं कर सका। रेस्क्यू टीम ने जब उन्हें बाहर निकाला, तो दोनों के शव एक-दूसरे को बाहों में जकड़े हुए थे। यह परिवार दिल्ली से घूमने आया था। पिता प्रदीप मैसी और बेटी सिया किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।
00 मिले 9 लोगों के शव, एक बच्चा और 8 महिलाएं
श्रीमती नीतू सोनी (43), निवासी कोतवाली, जबलपुर
श्रीमती सौभाग्यम अलागन (42), निवासी अन्नानगर, वेस्ट तारापुरम, तमिलनाडु, श्रीमती मधुर मैसी (62), निवासी खाजन बस्ती, नई दिल्ली, श्रीमती काकुलाझी पति/पिता कामराज (38), निवासी वेस्ट लैंड खमरिया, जबलपुर, श्रीमती रेशमा सैयद (66), निवासी सिविल लाइन, भसीन आर्केड, जैक्सन होटल के पास
शमीम नकवी (68), निवासी डेरखी, भोपाल, मरीना मैसी पति प्रदीप मैसी (39), निवासी दिल्ली, त्रिशान पिता प्रदीप मैसी (4), निवासी दिल्ली, श्रीमती ज्योति सेन, निवासी फूटाताल, घमापुर के आगे, जबलपुर
00 तीन बच्चे समेत 4 लोग अब भी लापता
श्रीतमिल पिता कामराज (5)
कामराज पिता श्रीरामालिंगम
विराज सोनी पिता श्री कृष्णा सोनी (6)
मयूरम पिता श्री परिमल (9)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
