बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने MDMA के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक ग्राम रहंगी में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपायों के कब्जे से 26.05 ग्राम MDMA एवं एस क्रॉस कार क्रमांक CG 28 L 8130 कुल कीमती करीबन 1295500 रुपए जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19.05.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक एस क्रॉस कार वाहन जिसका नंबर CG 28 L 8130 में मादक पदार्थ रखा गया है। कार में बैठे दो युवक ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में कार को खड़ी कर मादक पदार्थ MDMA बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल थाना चकरभाठा एवं ACCU की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे। पुलिस गाड़ी को देख कर दोनो आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस टीम घेराबंदी कर दोनो युवक और गाड़ी का तलाश किया। उनके कब्जे से मादक पदार्थ MDMA 26.05 ग्राम मिला। जिनके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया तो बताया कि मादक पदार्थ MDMA को बेचने के लिए रखे है और ग्राहक की तलाश कर रहे है। मादक पदार्थ MDMA व कार को जप्त कर दोनो आरोपी के विरुद्ध NDPS ACT के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
00 नाम आरोपी
01. चंद्रेश बलेचा पिता श्रीपाल बलेचा उम्र 29 वर्ष पता वार्ड नंबर 12 चकरभाठा बिलासपुर।
02. महेश वर्मा पिता शंभू वर्मा उम्र 21 वर्ष पता वार्ड नंबर 05 चकरभाठा बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
