बिलासपुर। यदि किसी को रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर, टाइल्स मिस्त्री या किसी अन्य श्रमिकों की आवश्यकता है तो छत्तीसगढ़ सरकार का “श्रम साथी” एप डाउनलोड कर लीजिए। इस एप में सभी की सूची उनके संपर्क नंबर के साथ उपलब्ध है। बस फोन करिए और काम के लिए फोन करके बुला लीजिए। श्रमिकों को बुलाने के लिए अब किसी को चौक-चौराहों में जाने की जरूरत नहीं है।
श्रम विभाग के “श्रम साथी ऐप (CG Labour Chauk)” के माध्यम से अब श्रमिक और उन्हें काम देने वाले को घर बैठे अपना पंजीयन करा सकते हैं तथा सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। यदि आपको कार्य कराना है, तो आप नियोजक के रूप में पंजीकृत हो जाइये और यदि आप कार्य करने वाले श्रमिक हैं, तो श्रमिक के रूप में अपना पंजीयन कर सुविधा का लाभ उठाएँ। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के सभी निर्माण विभागों से श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू किए गए “ई-श्रम साथी ऐप (सीजी लेबर चौक)” में अधिक से अधिक पंजीयन कराने का अनुरोध किया है। इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों को अब काम की तलाश में लेबर चौक अथवा चावड़ी में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी। श्रम विभाग द्वारा विकसित इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए जिस भी व्यक्ति, संस्था अथवा ठेकेदार को श्रमिकों की आवश्यकता होगी, वे ऐप के माध्यम से सीधे श्रमिकों से संपर्क कर आवश्यकतानुसार कार्य पर बुला सकेंगे। इससे श्रमिकों को रोजगार के अवसर आसानी से उपलब्ध होंगे तथा समय और श्रम की बचत भी होगी। जिले के सभी निर्माण विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ ठेकेदारों को नियोक्ता के रूप में ऐप में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। साथ ही निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का भी श्रमिक श्रेणी में पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें। श्रम विभाग के सहायक आयुक्त ज्योति मिश्रा ने कहा है कि यह पहल श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच सीधा समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी तथा श्रमिकों को पारदर्शी और त्वरित रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक बनेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
