बिलासपुर। पुलिस ने जिले भर में अवैध कबाड़ कारोबारियों के अड्डे में ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया है। इस अभियान में 49 कबाड़ियों की जांच की गई और कबाड़ से भरे 40 गोदाम को सील कर दिया गया है। मस्तूरी क्षेत्र में कबाड़ से भरी कई वाहन जप्त किए गए उर 18 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जिले भर में अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित कबाड़ गोदामों एवं कारोबारियों की सघन जांच की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 49 कबाड़ियों की जांच की गई, जिनमें आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर 40 कबाड़ गोदामों को सील कर दिया गया है। संबंधित कारोबारियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त थाना मस्तूरी क्षेत्र में कबाड़ से भरी एक वाहन को जप्त किया गया है। वहीं 18 कबाड़ियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त अथवा बिना वैधानिक दस्तावेज के कारोबार करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
