बिलासपुर। तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर लोगों से पैसा लेकर ठगी करने वाले आरोपी पर रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राम जन्मभूमि ले जाने के नाम पर 75 लोगों से 1,12,575 रूपये लिए और डकार गया। किसी का फोन भी नहीं उठा रहा था।
दिनांक 22.05.2026 को हेमंत साहू निवासी गोंदईया ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम झझपुरीकला लोरमी निवासी होरीलाल अनंत जो स्वयं को श्रीराम जन्मभमि तीर्थ क्षेत्र का सदस्य बताया। इसके बाद ग्राम गोंदईया और बछालीखुर्द थाना रतनपुर के लगभग 75 लोगों को अयोध्या दर्शन कराने का झांसा देकर 01 साल पहले पैसा ले लिया। पैसा लेने के बाद लोगों को तीर्थयात्रा नहीं कराया और न ही किसी का फोन उठाया। रिपोर्ट पर होरीलाल अनंत के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित किया गया। थाना रतनपुर पुलिस टीम ने आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, सउनि. नरेश गर्ग, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
1. होरीलाल अनंत ऊर्फ राज अनंत पिता टेसूदास अनंत उम्र 32 वर्ष निवासी झझपुरीकला थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.।
दिनांक 22.05.2026 को प्रार्थी हेमंत साहू निवासी गोंदईया थाना
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
