बलौदा बाजार। जिले के एक गांव में एक के बाद एक 8 लोगों की रहस्यमय मौत ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कब्र खोदकर शव निकाला जा रहा है। एक शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम व टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों को इस बात का शक है कि उनकी शराब में जहर देकर मारा गया है।
दरअसल कसडोल थाना क्षेत्र के खरवे गांव में एक के बाद एक 8 लोगों की मौत हुई है। लगातार हो रही मौत से ग्रामीण दहशत में आ गए है। उन्हें शक है कि उनके शराब में जहर मिलाया जा रहा है। कुछ दिन पहले खरवे गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में कसडोल थाना पहुंचे थे और मामले की जांच की मांग करते हुए आवेदन सौंपा था। ग्रामीणों को शंका है कि गांव के ही रामसाय जायसवाल शराब में जहर मिलाकर बीते 8 माह में बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू, महेतरू साहू लोगों को पिलाया, जिसके कारण इन लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।शनिवार को पुलिस, प्रशासन और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम मौके पर पहुंची। जांच के तहत दफन किए गए शवों को बाहर निकालकर परीक्षण का प्रोसेस शुरू किया गया। अब सच की तलाश में पुलिस और एफएसएल की टीम कब्र तक पहुंच गई है। दफन शवों को बाहर निकालकर जांच की जा रही है। आखिर इन मौतों के पीछे हादसा है, जहरीली शराब है या फिर कोई साजिश ? मौके पर पहुंची FSL टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है, वहीं दफन शवों को बाहर निकालकर आवश्यक जांच कराई जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। एक ग्रामीण के अनुसार मौत शराब पीने की वजह से हुई है। शराब में नशीली पदार्थ भी मिले और पूरे गांव को इस बात की शंका है। अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरे व्यक्ति ने कहा कि जो भी शराब पीते हैं उनकी 10 से 15 मिनट में ही मौत हो जाती है। शराब में नशीली पदार्थ मिला हुआ है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
