बिलासपुर। पुलिस ने कबाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।83 क्विटंल 15 कि.ग्रा. चोरी का कबाड जप्त कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। कबाड के समान मे रेल्वे लाईन के पार्टस भी मिले है। जप्त कबाड और वाहन की कुल कीमत 14,25,500 रूपये बताई जा रही है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ रजनेश सिंह ने बिलासपुर जिले मे ‘‘आपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध कबाड पर अंकुश लगाने के आदेश दिए है। इस आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सुश्री नुपुर उपाध्याय से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम मे दिनांक 15.06.2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ईमरान कुरैशी भारी मात्रा मे चोरी का कबाड सामान वाहन मे लोड कर रहा है। सूचना पर थाना बिल्हा व रेल विभाग बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम बनाकर ईमरान कुरैशी के कबाड दुकान में रेड किया गया। जहाॅ इमरान अन्य लोगो के साथ वाहन मे कबाड लोड करा रहा था। संदेही के कबाड दुकान व खडी वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी10बीपी 3903 एव पिकप वाहन क्रमांक सीजी10बी जेड 1208 की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर व दुकान मे शासकीय रेल लाईन लोहे का लाईनर व चाबी, लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लोहे का पाईप, कांटा तार व घरेलू सामान रखा हुआ मिला। संदेही के द्वारा सामान रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर शासकीय रेल पटरी लोहे का, लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लोहे का पाईप, कांटा तार व घरेलू सामान वजनी 83 क्विंटल 15 कि.ग्रा. व वाहन जुमला कीमती 14,25,500 रूपये जप्त कर 07 आरोपीयों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आरोपियों के खिलाफ धारा- 35(1), (ड) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस, 3 रेल सम्पत्ति अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।
नाम अनावेदक – 1. ईमरान कुरैशी पिता मोहम्मद मुस्ताख कुरैशी उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 आमापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. मनीष सागर पिता सुरेश सागर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमां 12 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुरं
3. राज साहू पिता विजय कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी केसला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
4. चंदन सवरा पिता अवधराम सवरा उम्र 40 वर्ष निवासी सवरा मोहल्ला बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
5. बिरजू मरावी पिता चंदन मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी सवरा मोहल्ला बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
6. रामअवतार सवरा पिता स्व. गिरधारी सवरा उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
7 गोलू चैरसिया पिता मुन्ना चैरसिया उम्र 19 वर्ष निवासी बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
