बिलासपुर। अयोध्या का पंडित बताकर शहर के एक व्यापारी से ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम रोगदा, थाना नवागढ़, जिला जाजगीर-चांपा निवासी जनकराम साहू पिता स्व. हीरालाल साहू उम्र 57 साल निवासी 12.06.2026 को एक थैला में रकम लेकर ब्यापार बिहार बिलासपुर गल्ला किराना सामान खरीदने के लिए गया था। ब्यापार बिहार में दो अज्ञात व्यक्ति मिले, जो अपने को अयोध्या का पंडित बताकर जनकराम को अमीर बनाने का लालच दिया और ढाई लाख रूपये से भरे थैला को लेकर भाग गये है। पीड़ित के रिपोर्ट पर थाना तारबाहर बिलासपुर में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। घटना गंभीर होने से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देश पर थाना प्रभारी तारबाहर रविन्द्र अनंत और accu की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दुर्ग में घेराबंदी कर पकड लिया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी एवं ठगी के कई मामले पंजीबद्ध होना पाया गया है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी वासिम खान पिता वकार अहमद खान सा केला बाड़ी जिला दुर्ग फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। आरोपी हैदर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा – 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत, सउनि संजय शर्मा, आर.नुरूल कादिर, आर.राजेश श्रीवासका सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी- 1. हैदर अली अंसारी पिता स्व. इमदाद अली उम्र 60 साल सा. केला बाडी दुर्ग थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
बिलासपुरJuly 31, 2026युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है लोक परीक्षा संशोधन विधेयक – दुर्गेश पाण्डेय
