बिलासपुर। रतनपुर पुलिस व सायबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बकरा और बकरी चोरी करने वाले एक गिरोह को दबोच लिया है। आरोपियों ने सुने कोठा से 19 नग बकरा-बकरी चोरी कर लिया और उसे 1 लाख 75 हजार रुपए में बेच दिया। गिरफ्तार सभी आरोपी मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के है।
दिनाँक 21/06/2026 को ग्राम चकराभॉठा थाना रतनपुर निवासी समन सिंह पैकरा ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 19/06/2026 को रोज की भॉति अपनी पालतु 04 नग बकरा व 15 नग बकरी को जंगल से चराकर वापस लाया और घर के बकरी कोठा में बंद कर रात्रि में खाना खाकर परिवार सहित सो गया था। दिनाँक 20/06/2026 को सुबह उठकर देखा तो बकरी कोठा के इंट का दिवाल तोड़कर 04 नग बकरा व 15 नग बकरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी करके ले गया है। रिपोट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान सायबर सेल बिलासपुर व रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया। संदेहियों ने बताया कि ये आसपास के गाँव में अपने स्कार्पियो वाहन में जाकर खेत समतलीकरण का काम मॉगते थे तथा आसपास बकरा-बकरी दिखने पर रेकी कर बकरियों की चोरी का अंजाम देते थे। आरोपियों के द्वारा चकराभाठा से 19 नग बकरा-बकरी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने यह भी बताया कि सभी बकरा बकरियों को 1,75,000 रूपये में बेच दिया है। जिसमें से 25,000 रूपये खर्च हो गए है। आरोपियों के कब्जे 1,50,000 रूपये और घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो को जप्त कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
1. बबलू पिता स्व. बदन खान उम्र 57 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर म.प्र.,
2. अमूर खान पिता नत्थू खान उम्र 66 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर म.प्र.,
3. अमीन खान पिता हकीम खान उम्र 41 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,
4. हबीम खान पिता दरबार खान उम्र 35 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,
5. शाहरूख खान पिता मशीन खान उम्र 22 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,
6. मोहम्मद अछछन पिता मोहम्मद इलियास उम्र 33 साल निवासी रजकपुर वार्ड क्र. 40 थाना रजकपुर जिला अमरोहा उ.प्र., सभी हाल मुकाम कर्रा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
