बिलासपुर। अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपी पहले से हो जेल में है। आरोपियों ने गांव के ही युवक का अपहरण किया और पुलिस को रिश्वत देने के नाम पर 50 हजार रुपए फिरौती की मांग की थी।
दिनाँक 24/06/2026 को भेलवापारा कलमीटार निवासी ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने घर के आंगन में था उसी समय रतनपुर निवासी इशांन सारथी, सोम रजक, निखिल रजक ऊर्फ एलियन व उनके साथी प्रार्थी उसके घर से जबरदस्ती अपने साथ गले में चाकू अडाकर जबरदस्ती मोटर सायकल में बैठाकर कोरबाभांवर जंगल ले गये थे। वहां उसके सामने गांजा फैलाकर फोटो खिच लिया। उसके बाद मेरे घरवालों को फोन करवाकर बोला कि मैं गांजा में पाली थाना में पकडा गया हूं पुलिस वाले छोड़ने के लिये 50000 रूपये माँग रहे है। उसकी मां को 50000 रूपये लाने के लिये कहा। इसकी सूचना घरवालों ने पुलिस को दे दिया। पुलिस के द्वारा निखिल रजक ऊर्फ एलियन तथा इशांत सारथी को इस मामले पहले ही पकड़कर जेल भेज चुका है। लेकिन सोम रजक घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था। जिसकी पतासाजी रतनपुर पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी। सोम रजक/निर्मलकर के घर आने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सोम रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, आर. आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।
00 गिरफ्तार आरोपी –
1. सोम ऊर्फ रोशन निर्मलकर पिता रामेश्वर निर्मलकर उम्र 20 साल निवासी महामायापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
