बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित छात्रा अपने मंगेतर के साथ कॉलेज पहुंची और प्रोफेसर की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर रेमन भार्गव, लैलूंगा के शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में बॉटनी के प्रोफेसर हैं। छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर पिछले डेढ़ साल से उसे टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज रहे थे और सेक्स की डिमांड कर रहे थे। शादीशुदा होने के बावजूद प्रोफेसर द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ कॉलेज पहुंची और सबके सामने प्रोफेसर को थप्पड़ मारे। आसपास खड़े कुछ अन्य कर्मचारियों ने छुड़ाया और मामला शांत कराया। इसके बाद लैलूंगा थाने में छात्रा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच पुलिस स्टेशन में ही समझौता हो गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
