धमतरी। जिले के एक गांव से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल युवक को शराब पीने की लत थी। घटना के दिन युवक ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, जब घरवालों ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने झगड़ा कर शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कुरुद थाना क्षेत्र के गोजी गांव में एक मां और उसके छोटे बेटे ने मिलकर परिवार के बड़े बेटे की हत्या कर दी। आरोप है कि पहले युवक का नारियल की रस्सी से गला घोंटा गया, फिर उसे कीटनाशक पिलाया गया और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।
मृतक की पहचान 23 वर्षीय नरसिंग साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मृतक की 60 वर्षीय मां कमला बाई साहू और छोटे भाई नरेश साहू (22) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 जून 2026 की है। पुलिस को नरसिंग साहू की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। जिसे पहले आत्महत्या माना जा रहा था। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहराई से जांच की और घरवालों से पूछताछ की। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी ध्यान से देखा।
जांच के बाद यह साफ हो गया कि यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची-समझी हत्या का है। बताया जा रहा है कि नरसिंग साहू को शराब पीने की लत थी। वह अक्सर शराब के लिए घरवालों से पैसे मांगता था और मना करने पर विवाद करता था। घटना के दिन भी पैसों को लेकर घर में कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस की पूछताछ में मां और छोटे बेटे ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
