कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गया। मीरा रिसोर्ट में हुए विवाद के दौरान दीपका निवासी युवक उज्जवल सिंह को कैंपर से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी तुषार ढांढा अपना कैंपर लेकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक दीपका क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का शुक्रवार को जन्मदिन था। पार्टी मनाने के लिए दीपका से करीब 20 से 25 युवक रात को मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। पार्टी देर रात तक चली और युवकों ने जमकर शराब का सेवन किया। रात करीब 1.30 बजे किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। युवकों ने पार्टी में जमकर शराब का सेवन किया गया था, जिसके कारण विवाद बढ़ता चला गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। रिसॉर्ट में युवक एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर पीटने लगे। इसी अफरातफरी के बीच आरोपी तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन को उज्जवल सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रिसोर्ट में अफरातफरी मच गई। इसी बीच आरोपी तुषार ढांढा कैंपर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक उज्जवल सिंह दीपका गरुणनगर का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने तुषार ढांढा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पार्टी में शामिल अन्य युवकों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बर्थ पार्टी में शामिल कई युवक मर्डर केश में फंसने के डर से दहशत में है। क्योंकि पार्टी में शामिल कई युवक आरोपी बन सकते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
