बिलासपुर। संपत्ति के लिए पिता से मारपीट और गाली-गलौज करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटा अपने पिता को जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस ने आरोपी से लोहे का गंडासा और कार जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 07.07.2026 को राजकिशोर नगर निवासी प्रकाश केसरी ने सरकंडा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका बड़ा बेटा विवेक केसरी (उम्र 34 वर्ष, निवासी नवापारा, दयालबंद) कोई काम-धंधा नहीं करता है और नशा करने का आदी है। वह आए दिन उसके के साथ मारपीट कर घर की समस्त संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाता है। 06.07.2026 की शाम करीब 6:00 बजे आरोपी अपनी फॉक्स कार से प्रार्थी के राजकिशोर नगर स्थित घर पहुंचा और संपत्ति अपने नाम करने की बात को लेकर उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की और हाथ-मुक्के से बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे लोहे के गंडासे से जान से मारने की नीयत से उसको दौड़ाया। किसी तरह उसने भागकर सड़क किनारे छिपकर अपनी जान बचाई। मारपीट में प्रार्थी की पीठ और पसली में चोटें आई हैं। पिता के रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस (BNS) एवं 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बसंत विहार चौक के पास अपनी कार में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी विवेक केसरी को हिरासत में लिया। पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध का पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे 07.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया। वहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
00 बरामदगी :
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई फॉक्स कार (क्रमांक CG-10 BP-220) और लोहे का गंडासा गवाहों के समक्ष जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 21, 2026लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 20, 2026शराब के नशे में सांप को पकड़ा और गले में लपेट लिया, कई बार डंसा, अस्पताल ले गए, वहां से भी भाग गया, अब खोज रहे है ग्रामीण
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
