बिलासपुर। शराब के नशे में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशे में घर आने पर डांटना पिता को मंहगा पड़ गया और डंडा मार मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 17/07/2026 को विमल सूर्यवंशी निवासी नवागाँव (गिरजाबंद) थाना रतनपुर निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके मामा शिवचरण सूर्यवंशी ने घर आकर बताया कि उसने अपने पिता रिखीराम सूर्यवंशी का सिर में डण्डा मारकर हत्या कर दिया है। मारने का कारण पुछने पर शिवचरण सूर्यवंशी बताया कि वह बाहर से शराब पीकर आया था। उनके पिता रिखीराम खाट में सोये-सोये डाटने उसे डांटने लगा उसके कारण गुस्सा आ गया और पास में पड़े लकड़ी के डण्डे से सिर पर मारकर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी ने घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी ऊर्फ पिन्टु को उसके घर में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उनि विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, आर. धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।
00 गिरफ्तार आरोपी :-
1. शिवचरण सूर्यवंशी ऊर्फ पिन्टू पिता रिखीराम सूर्यवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी नवागाँव (गिरजाबंद) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
