

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के खम्हरिया में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी 24 घंटे के भीतर लाखों रुपए की चोरी गहनों के साथ पकड़ा गए है। गांव के ही पड़ोसी पिछले कई दिनों से रेकी कर रहे थे। जैसे ही दंपत्ति मॉर्निंग वॉक में निकले चोरों ने लाखों रुपए कीमत के गहनों को चुराकर भाग गए।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि खम्हरिया निवासी सुंदर लाल मैत्री पिता स्व बिहारी लाल मैत्री ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रोज की तरह 11.08.2026 के सुबह 05.10 बजे में अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए सोंठी रोड में निकले थे। मॉर्निंग वॉक करके 06.00 बजे घर वापस आयें तो देखे कि घर के सामने का ताला टूटा हुआ है और पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। कमरे के अंदर जाकर देखा तो आलमारी के लॉकर में रखे सोने का रानी हार एक सेट एवं एक सेट हार, सोने की चूडी तीन नग, सोने की अंगूठी, सोने का चैन दो नग, सोने का कान का टॉप्स दो जोडी, सोने का माला 7 फर का 6 नग गेहू दाना गला हुआ, दो जोडी सोने का झूमका, चांदी का पायल दो जोडी, चांदी की बिछिया दो जोडी, चांदी का सिक्का दो नग को किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना की सूचना पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव को दिया। सूचना मिलते ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम बिलासपुर से घटना स्थल पहुंची और निरीक्षण किया।
अज्ञात आरोपियों की पता साजी तकनीकि साक्ष्य व बीट आरक्षकों की सटीक मुखबिरी के आधार पर की गई। इसके बाद संदेही आदित्य कुमार लहरे एवं जावेद अली को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि प्रार्थी का मकान, उनके माकान के आस पास होने के कारण उनके गतिविधियो की उनको जानकारी थी। घर में रहने व मॉर्निंग वॉक में जाने के समय के बारे में उनके द्वारा रेकी किया गया। घटना के दिन जैसे ही प्रार्थी व उसकी पत्नी मॉर्निंग वॉक में निकले दोनो आरोपी उनके मकान के पीछे के दरवाजे से घुसकर घर का ताला तोड दिया और घर की आलमारी में रखे सोने चांदी के कीमती आभूषण चुरा कर भाग गये। पकडे जाने के डर से चोरी की आभूषणों को पुराने निमार्णाधीन मकान में छिपाकर रख दिया और और कुछ आभूषणों को निमार्णाधीन मकान के अंदर फेंक दिया। बयान के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गये शत प्रतिशत सोने चांदी की कीमती आभूषणों को बरामद कर लिया। आरोपियों के द्वारा ताला तोडने के लिए प्रयुक्त लोहे का राड भी आरोपियों के बताये स्थान से जप्त किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त चोरी की प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करने और सत प्रतिशत मशरूका बरामद करने पर कार्यवाही करने वाले टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
गिरफ्तार आरोपी गण – 1. आदित्य कुमार लहरे पिता अश्वनी लहरे उम्र 22 साल
2. जावेद अली पिता सहबान अली उम्र 25 साल
दोनो निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
बरामद संपत्ति –
1. 222.39 ग्राम सोने के जेवर
2. 239.37 ग्राम चांदी के जेवर,
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 12, 2026हड़ताल पर गए 229 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, सीनियरिटी खत्म, 102 का वेतन रोका, 8 निलंबित
बिलासपुरNovember 12, 2026रकम दुगना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, 4 गिरफ्तार, अपने ही रिश्तेदारों को बनाया शिकार
बिलासपुरNovember 12, 2026धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती, सात ठिकानों से 200 क्विंटल धान जब्त, राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 12, 2026बलवा और जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से थे फरार, गोपनीय सूचना पर पकड़ा गया
