बिलासपुर। टेंट लगाकर जुआ खेलने वाले 4 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चकरभाठा पुलिस ने जुआरियों से 15 हजार 730 रूपये नगद, 52 पत्ती ताश, 01 नग तिरपाल, मोटर सायकल, 04 मोबाईल जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चकरभाठा भावेश शेंडे को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिरैया अरपा नदी के किनारे कुछ लोग जुआ खेलने और खिलवाने का काम कर रहे है। सूचना मिलते ही कार्यवाही के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर ग्रामीण वेशभूषा में रवाना किया। पुलिस की टिम ने मुखबिर के बताएं स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की तो जुआरी जुआ खेलते मिले। जिसमें से कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए। जो पकड़ाए उनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मलेश साहू पिता राम भरोस साहू उम्र 25 साल, 02. संदीप भारद्वाज पिता साहेबलाल भारद्वाज उम्र 26 साल, 03. साहिल घोषले पिता सोनदास घोषले उम्र 19 साल तीनो साकिनान ग्राम पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर 04. चंद्रप्रकाश भार्गव पिता शिवनारायण भार्गव उम्र 42 साल साकिन दुर्गडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. का रहने वाले वाले बताया। जुवारियो के फड़ से कुल 15 हजार 730 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश, एक नग प्लास्टिक का बोरी फट्टी, 01 नग तिरपाल पीले रंग, मोटर सायकल क्रं CG 10 BY 6140 होन्डा SP साइन एव 03 नग विवो कंपनी का मोबाईल्, 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया। आरोपियो से पूछताछ करने पर संगठित रूप से जगह बदल – बदल कर अन्य फरार आरोपियों के साथ जुआ खेलवाना खेलना स्वीकार किए मामले में संगठित रूप से जुआ खेलते पाये जाने पर धारा 112 BNS जोडी गई, आरोपियो का कृत्य धारा 3(2) जुआ छ.ग. प्रतिषेध अधिनियम 2022 व धारा 112 बीएनएस का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिनको माननीय न्यायालय बिल्हा के समक्ष पेश किया गया।
00 गिरफ्तार आरोपी-
1 .मलेश साहू पिता रामभरोस साहू उम्र 25 साल
2. संदीप भारद्वाज पिता साहेब लाल भारद्वाज उम्र 26 साल
3. साहिल घोषले पिता सोनदास घोषले उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
4. चंद्रप्रकाश भार्गव पिता शिवनारायण भार्गव उम्र 42 साल साकिन दुर्गडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग.
00 जप्त मशरूखा –
नगदी रकम 15730 रूपये , 52 पत्ती ताश,एक नग प्लास्टिक का बोरी फट्टी , 01 नग तिरपाल पीले रंग, मोटर सायकल क्रं CG 10 BY 6140 होन्डा SP साइन एव 03 नग विवो कंपनी का मोबाईल्, 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल कुल जुमला रकम 95730 रूपये
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
