लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार

बिलासपुर। आवारा पशुओ को लेकर हुए विवाद में ग्राम लिमतरा के 04 ग्रामीणों पर लाठी डंडे एवं मुक्के से हुए प्राणघातक हमला कर दिया। इसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में 07 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। दरअसल घायल ग्रामीण दो दर्जन मवेशियों को रलिया में छोड़कर जा रहे थे इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर मार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20 अगस्त 2026 की रात लगभग 07:00 बजे लिमतरा निवासी अपने साथियों उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट, जीवन मेहर और गांव के अन्य लोगों के साथ अपनी धान की फसल की रखवाली कर रहा थे। ग्राम लिमतारा से फसल सुरक्षा की दृष्ठि से 18-20 मवेशिओ को लिमतारा के ही 04 व्यक्ति उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट, जीवन मेहर रलिया गांव के आगे भारतमाला सडक में छोड़कर आ रहे थे। वापसी में रलिया गांव के 08 व्यक्तिओं ने जान से मारने की नियत से एक साथ संगठित होकर उनपर लाठी – डंडे व मुक्के से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ व 03 अन्य व्यक्ति घायल हुए। गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मारपीट में उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट और जीवन मेहर को अधिक चोट लगने और खून बहने के कारण तत्काल सिम्स बिलासपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरान जीवन मेहर की मौत हो गई।घटना के बाद से ही मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद मस्तूरी पुलिस एवं ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल कुल 07 आरोपियों को तत्काल गिरफ़्तार की हैं। एक आरोपी फरार हैं जिसकी लगातार तलाश की जा रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2), 112 BNS के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी : –
1. गजानंद पटेल, पिता कलेश्वर patel, उम्र 35 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर।
2. अजय चंद्राकर , पिता रूपचंद चंद्राकर , उम्र 28 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर।
3. अश्विनी पटेल , पिता रामेश्वर प्रसाद पटेल , उम्र 22 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर।
4. आलोक सिदार, पिता नन्द कुमार सिदार, उम्र 18 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर |
5. कोमल चंद्राकर , पिता शिव प्रसाद चंद्राकर , उम्र 22 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर |
6. लोमस चंद्राकर , पिता शिव प्रसाद चंद्राकर , उम्र 19 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर |
7. घनश्याम चौहान उर्फ़ गोलू पिता घनप्रसाद चौहान , उम्र 29 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर |

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *