मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां शराब नही मिलने के कारण कई लोग सैनेटाइजर पी गए। जिसमे से 9 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र के यवतमाल से एक खबर आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण शराब दुकानें बंद होने की वजह से कुछ लोगों को जब शराब नहीं मिली, तो उन्होंने हैंड सेनीटाइजर ही पी लिया। ऐसा करने के पीछे उनका यह सोचना था कि, हेण्ड सेनीटाइजर में अल्कोहल तो रहता ही है। लेकिन यहां हो गया उल्टा…सेनेटाइजर पीते ही उनकी हालत खराब होने लगी और थोड़े देर बाद ही उनमें से नौ लोगों की मौत हो गई। काबिले गौर है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में अनेक जगह पर लॉकडाउन समेत कई तरह की पाबंदियां है जिनके चलते शराब दुकानों को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में यवतमाल की वणी में सेनीटाइजर पीकर 9 लोगों की मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कोरोना संकट के बीच इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। सभी मृतक मजदूर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, ‘मामले की जांच की जा रही है। सभी मृतक, मजदूर थे। उन्हें जब अल्कोहल नहीं मिला तो उन्होंने हैंड सैनिटाइजर पी लिया।’
यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाबंदियों की वजह से यहां दुकानें बंद थीं। ऐसे में जब उन्हें शराब नहीं मिली तो उन्होंने हैंड सैनिटाइजर ही पी लिया, जिसमें एक निश्चित मात्रा में अल्कोहल भी होता है। लेकिन इसे पीते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी।
मुंह और पेट में जलन तथा उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एक – एक करके सबने दम तोड़ दिया।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
