महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…

डेस्क न्यूज। महाराष्ट्र के एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 14 लोग घायल है जिनमें से कुछ लोग गंभीर है। तड़के हुई हादसे में बोलेरो एक ट्रक से टकरा गई। बोलेरो में सवार सभी लोग कवर्धा जिले के थे। माना जा रहा है कि हादसे के वक्त चालक को झपकी आ गई। घायलों को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा भंडारा जिले के लाखनी तहसील के पिंपलगांव के पास नागपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर हुआ है। चालक समेत बोलेरो गाड़ी में सवार छत्तीसगढ़ के 22 लोग मजदूरी के लिए नागपुर की ओर जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है क‍ि शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे चालक को झपकी आई और उसका गाड़ी पर कंट्रोल खो गया। इसके बाद वह आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो ट्रक में बुरी तरह फंस गई और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस और स्थानीय लोग तत्‍काल मौके पर पहुंचे जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। हादसा इतना दर्दनाक था क‍ि रेस्क्यू के दौरान गाड़ी को ट्रक से अलग करने के लिए JCB की मदद लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि बोलेरो विचारपुर के रहने वाले जगदेव वर्मा का है, जो वर्तमान में नागपुर में रहता है। बोलेरों में सवार सभी मजदूर भी कवर्धा जिले के है जिन्हें मजदूरी के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था।
00 हादसे में इनकी हुई मौत
01 जानाबाई रामअवतार वर्मा, 50 वर्ष – एकता नगर, भोंडाडी, नागपुर
02 मिनाक्षी राजकुमार वर्मा, 26 वर्ष -विचारपुर, छत्तीसगढ़
03 गायत्री रूपेश उईके, 30वर्ष वर्ष- चिचोला,
04 सिटी रूपेश उईके, 6 वर्ष-चिचोला
05 धैर्य रूपेश उईके, 4 वर्ष – चिचोला
06 सरिता विजय वर्मा, 30 वर्ष-विचारपुर, छत्तीसगढ़
07 रेशा राजकुमार वर्मा, 2 वर्ष-विचारपुर
08 गणेशिया अश्वंत पटेल, 22 वर्ष-बांधाटोला, कवर्धा
09 राजकुमारी प्रह्लाद पटेल, 35 वर्ष -बिजा, लोहारा
00 ये लोग हुए घायल
गुलाबन रेश्या वर्मा, 18 वर्ष-देवदरी नगर, नागपुर
जगदेव उर्फ जंगू निर्मल वर्मा, 26 वर्ष-खामला, नागपुर
सुभाष विजय वर्मा, 5 वर्ष -विचारपुर
ललिता योगेश पटेल, 26 वर्ष -बांधाटोला, कवर्धा
तनय योगेश पटेल, 4 वर्ष – बांधाटोला, कवर्धा
रामप्यारी भारत पटेल, 45 वर्ष -बांधाटोला, कवर्धा
सुख्यारी पटेल, 20 वर्ष-बांधाटोला, कवर्धा
रमस्या पटेल, 30 वर्ष- बांधाटोला, कवर्धा
कुमारीबाई रामधर कावरे, 20 वर्ष-बांधाटोला, कवर्धा
मयंक योगेश पटेल, 6 वर्ष – बांधाटोला, कवर्धा
रितेश विजय वर्मा, 3 वर्ष-विचारपुर
मेघा राजकुमार वर्मा, 3 वर्ष-विचारपुर
लोकेश असवन पटेल, 9 वर्ष – बांधाटोला, कवर्धा
डॉली असवन पटेल, करीब 7 वर्ष- बांधाटोला

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *