बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रतनलाल डांगी ने, पुलिस विभाग के कोरोना संक्रमित कोरोना योद्धाओं को फोन कर, उनका हाल-चाल जाना।
श्री डांगी ने आज अपने विभाग के, ऐसे पुलिस कर्मियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया, जो अपनी जान की कीमत पर लोगो की सुरक्षा के लिए दिन रात मैदान में डटे रहने के चलते संक्रमित हो गए हैं। इनमें से जो इलाजरत हैं, ऐसे कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए मोबाइल फोन के माध्यम से रेंज के 62 कर्मचारियों- अधिकारियों से व्यक्तिगत बात करके उनकी तबीयत के बारे में और उनके परिवार के सदस्यों की तबीयत के बारे में, जानकार ली। और साथ ही उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लेते रहेंl इसी तरह उन्हें यह सलाह भी दी कि वे खान-पान का भी ध्यान रखें। सुबह शाम योगा भी करे। वहीं खाली समय में कुछ पढ़ते भी रहें। अपनी ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए जांबाज पुलिस कर्मियों को उन्होने सावधान किया कि वे इस बात का ध्यान रखें कि, घर के अन्य सदस्यों को आपकी लापरवाही से संक्रमण न फैले सकारात्मक सोच रखें। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे अपने आप को अकेला ना समझें।
पूरा विभाग एवम् शासन आपके साथ है।
किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो तुरंत अपने पुलिस अधीक्षक एवम् मेरे से बात करेंl उन्होंने सभी संक्रमित योद्धाओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
यहां यह बताना लाजमी है कि, आईजी श्री डांगी, खुद भी कोरोना संक्रमण से ठीक होकर पुनः ड्यूटी करने लगे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
