चेक में काट छाट 3 लाख 38 हजार का गबन, सहकारी बैंक का कैशियर, लेखपाल और समिति का अध्यक्ष गिरफ्तार

बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने सहकारी बैंक बिल्हा शाखा के कैशियर, लेखपाल और सहकारी समिति गुमा के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। इन पर चेक में काट छाट कर 3 लाख 38 हजार रुपए गबन करने का आरोप है। इस मामले में शिकायतकर्ता ही आरोपी निकला। सभी मिलकर मृत हो चुके शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाकर बचने की तैयारी में थे। लेकिन विवेचना में उनकी दाल नहीं गल पाई। इस मामले में जिला सहकारी बैक बिल्हा शाखा के सुपरवाईजर हितेश सलूजा एवं शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक भी आरोपी है लेकिन दोनों अग्रिम जमानत में है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि राजकुमार बरगाह ने दिनांक 26.09.26 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति गुमा में कार्यवाही प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत राशि इस प्रकार थी रू- 1-चेक क्रमांक 021914 दिनांक 15.09.2025 स्वीकृत राशि 51,900- रू० 2-चेक क्रमांक 021019 दिनांक 14.10.2025 स्वीकृत रशि 1,82,080- रू0 3-चेक क्रमांक 016635 दिनांक 19.07.2025 स्वीकृत राशि 80, 150- रू0 मेरे हस्ताक्षर के बाद चेक में ओवरराईटिंग, कूटरचना कर राशियों को बदला गया। 51,900 रू० को 89,900- रू० किया गया। 1,82,080 रू0 को 2,82,080- रू० किया गया, 2. 80,150 रू0 को 2,80,150- रू० किया गया। समिति के पारित कार्यवाही प्रस्ताव में क्रमशः 51,900- रू. 1,82,080 -. 80,150- रू. का ही पारित किया गया है। जबकि समिति के कार्यवाही प्रस्ताव में छेडछाड कर, कूटरचना की गई है। चेक में कूटरचना, छेडछाड़ कर चेक में दर्ज राशि को बढ़ाकर 3,38,000- रू0 का फर्जीवाड़ा किया गया है। लिखित आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना के बारे में थाना प्रभारी बिल्हा ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विवेचना के दौरान पाया गया कि राजकुमार बरगाह एवं शरद कश्यप के द्वारा कार्यवाही प्रस्ताव पारित कर राशि आहरण किया है। जबकि उन्हें ओवरराईटिंग कर की गई कूटरचना के संबंध में कार्यवाही करना था। लेकिन राजकुमार बरगाह के द्वारा प्रस्ताव पंजी मे किये गये काटछाट की कोई जांच नही किया गया है। तत्कालिन समिति प्रबंधक शरद कश्यप की दिनांक 10.09.2026 को मृत्यु के लगभग 15 दिन के बाद मृतक समिति प्रबंधक एवं बैक कर्मचारियो पर जिम्मेदारी डालते हुये थाने मे प्र0सू0पत्र दर्ज कराया गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा के लेखापाल ऋषिकेश पाण्डेय के द्वारा काटछाट कर कूटरचित चेक को पास कर हस्ताक्षर किया गया है। जिसके बाद केशियर संजय सिंह बघेल ने कूटरचित चेक को निरस्त करने के बजाय केश विड्राल कर आरोपी को दिया। तीनों ने मिलकर कूटरचित चेक एवं दस्तावेजो के आधार पर 3,38,000/रुपये का अतिरिक्त आहरण कर फर्जीवाडा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुचाया गया है। आरोपीगण जिला सहकारी केन्द्रीय बैक शाखा बिल्हा के सुपरवाईजर हितेश सलूजा एवं शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक को उच्च न्यायालय बिलासपुर से अग्रिम जमानत मिलने पर 21.10.26 को गिरफ़तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। आज दिनांक 21/11/26 को आरोपीगण जिला सहकारी केन्द्रीय बैक शाखा बिल्हा के कैशियर ऋषिकेश पाण्डेय, लेखापाल संजय सिंह बघेल और सहकारी समिति गुमा के प्राधिकृत अधिकारी के सहअध्यक्ष राजकुमार बरगाह के खिलाफ पर्याप्त सबुत पाए जाने से दिनांक 21.11.2026 को गिरफतार किया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा- 318(4), 336(2)(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) भान्यासं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक अजय साहू, उप निरीक्षक जी एल चंद्राकर,प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार, की विशेष भूमिका रही।

नाम आरोपीगण – 01.ऋषिकेश पाण्डेय पिता शांतिकुमार पाण्डेय उम्र 46 वर्ष साकिन जिला सहकारी केन्द्रीय बैक बिल्हा स्थायी पता रिवर व्यू कालोनी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुरछ.ग.
02.संजय सिंह बघेल पिता स्व. सीताराम बघेल उम्र 39 वर्ष साकिन जिला सहकारी केन्द्रीय बैक बिल्हा वर्तमान पता रमेश यादव का मकान वार्ड नं 10 मुढीपार रोड बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुरछ.ग. स्थायी पता पेन्ड्री थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग.
03.राजकुमार बरगाह पिता दुखीराम बरगाह उम्र 48 वर्ष साकिन हथनी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग.

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *