प्रेमिका की प्रताड़ना से प्रेमी ने किया आत्महत्या, जांच के बाद युवती गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रेम संबंध और शादी को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर लिया था। जांच के बाद पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका अपने प्रेमी को लगातार प्रताड़ित कर रही थी जिससे वह परेशान था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विकास गुप्ता (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका सूरजपुर जिले के भटगांव निवासी आकांक्षा सिदार (21 वर्ष) के साथ प्रेम संबंध था।  27 जनवरी 2026 को विकास गुप्ता और आकांक्षा सिदार बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के एक होटल में रुके थे। इसी दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते यह बातचीत विवाद में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने खुद पर आग लगा ली। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण 1 फरवरी 2026 को रायपुर रेफर कर दिया गया था। यहां अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था लेकिन उसकी जान चली गई। युवक युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि विकास गुप्ता अपनी प्रेमिका आकांक्षा सिदार की प्रताड़ना से परेशान था।इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना वाले दिन होटल में दोनों के बीच शादी को लेकर बहुत विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान विकास ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत प्रेमिका के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवती को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *