

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम को दर्शाता छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो ‘का जादू डारे गोरी रे’ दर्शकों के बीच एक खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इस गीत में डॉ. अनुष्का सोन एवं राज चंद्राकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि दोनों ही कलाकारों का यह पहला म्यूजिक वीडियो है।
डॉ. अनुष्का सोन ने अपने विभिन्न मीडिया एवं समाचार साक्षात्कारों में यह इच्छा जाहिर की थी कि वह अपने अभिनय करियर की शुरुआत छत्तीसगढ़ की धरती से करना चाहती हैं। अब ‘का जादू डारे गोरी रे’ गीत के माध्यम से उनका यह सपना साकार हो रहा है। छत्तीसगढ़ी भाषा के गीत से अपने अभिनय सफर की शुरुआत कर उन्होंने अपनी मिट्टी, संस्कृति और मातृभाषा के प्रति अपने लगाव एवं सम्मान को भी अभिव्यक्त किया है। इस गीत को अपनी सुरीली आवाज दी है लोकप्रिय गायक आचार्य साहू एवं अनीता मंडल ने, जो अपने चर्चित गीत ‘मया मया होगे’ के लिए भी जाने जाते हैं।
गीत का निर्देशन सुमीत बसईवाला ने किया है। इसका रिकॉर्डिंग एवं संगीत निर्माण ‘मां तारा रिकॉर्ड्स छत्तीसगढ़ी’ के बैनर तले किया गया है, जबकि निर्माता अनंत कुमार हैं। ‘का जादू डारे गोरी रे’ केवल एक संगीत वीडियो नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की भाषा, कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक सुंदर पहल है। इस गीत के माध्यम से कलाकारों ने अपनी छत्तीसगढ़ी पहचान और अपनी माटी के प्रति प्रेम को संगीत के जरिए प्रस्तुत किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 23, 2026छत्तीसगढ़ी गीत से फेमिना मिस इंडिया ईस्ट और राज चंद्राकर की नई शुरुआत, का जादू डारे गोरी रे … ने मचाया धमाल
बिलासपुरNovember 22, 2026प्रेमिका की प्रताड़ना से प्रेमी ने किया आत्महत्या, जांच के बाद युवती गिरफ्तार
बिलासपुरNovember 22, 2026किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार 418 रुपए का नुकसान, न 21 क्विंटल धान खरीद रही है न ही पूरा पैसा दे रही है सरकार – केशरवानी
बिलासपुरNovember 21, 2026चेक में काट छाट 3 लाख 38 हजार का गबन, सहकारी बैंक का कैशियर, लेखपाल और समिति का अध्यक्ष गिरफ्तार
